
पिलखुवा: तीन बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में 35 वर्षीय एक युवक ने नीम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक तीन बच्चों का पिता था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
35 वर्षीय देवेंद्र उर्फ लौकी पुत्र देवेंद्र कृपाल सिंह ने गुरुवार को नीम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। पेड़ से लटका देवेंद्र का शव देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने शव को नीचे उतारा और परिजनों को मामले से अवगत कराया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























