
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिओ इन्फोकॉम लिमिटेड की ओर से कार्यरत टेक्नीशियन अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में टावर से 5G के दो आर आर एच व 4G के चार आर आर एच गायब मिले। चोरी की जानकारी मिलने पर 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।























