👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में ऊर्जा निगम का कैश काउंटर रविवार को भी खुला रहेगा। अधिक से अधिक बकाया वसूली के लिए निगम द्वारा रविवार को भी कैश काउंटर आम दिनों की तरह ही खोला जाएगा जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी ना हो और वह बकाया बिल का भुगतान कर सकें।

उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेदन संबंधी अभियान भी प्रतिदिन की तरह जारी रहेगा। पिलखुवा के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि ऊर्जा निगम का कैश काउंटर खोला जाएगा जिससे अधिक से अधिक बकाया वसूली हो सके।
हापुड़: 250 रू में पेट भर खाएं खाना, अनलिमिटेड थाली बफे: 9927827504





























