
👁 8 views Views
पिलखुवा: आकाशीय बिजली गिरने से फूंके मकान के विद्युत उपकरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला गड़ी में शुक्रवार की रात आकाशीय बिजली गिरने से दो मकानों के विद्युत उपकरण फूंक गए जिसकी वजह से परिजनों को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।
शुक्रवार की रात अचानक मौसम ने करवट ली जिसके चलते आकाशीय बिजली चमकने लगी। पिलखुवा की मोहल्ला गड़ी में दो मकानों पर आकाशीय बिजली गिरने से इनवर्टर, बैटरी, पंखे, लाइट, सोलर विद्युत उपकरण हो गए जिसका क्षेत्रवासियों मकान मालिकों को काफी नुकसान हुआ है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





























