
पिलखुवा: दो ट्रकों से ईसीएम चोरी, 1.20 लाख का नुकसान
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के गांधी कॉलोनी जैदी निवासी तहसीबुल हसन जैदी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी है जिसके सामने उनके दो ट्रक खड़े हुए थे। बीती रात चोर आए जिन्होंने ट्रकों के केबिन के ताले तोड़कर ईसीएम चुरा लिया और फरार हो गए। ईसीएस की कीमत करीब 1,20,000/- रुपए बताई जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उनके दो ट्रक ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर खड़े थे। तभी चोर आए और दोनों वाहनों से ईसीएम चोरी कर लिया और फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित का एक लाख 20 हजार रुपए का नुकसान हो गया जिसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





























