VIDEO: पिलखुवा: नाले का पानी सड़कों तक पहुंचा, निकल रहे सांप










पिलखुवा: नाले का पानी सड़कों तक पहुंचा, निकल रहे सांप

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। ऐसे में जिम्मेदार क्षेत्र के कोने-कोने तक विकास पहुंचाने का दम भर रहे हैं। भले ही कागजों में क्षेत्र का विकास हुआ हो लेकिन इसी कागज की कश्ती नाले के पानी में फंस गई है। ऐसे में झूठे वादों का बोझ न झेल सकी ये नाव गंदे पानी में डूब गई। विकास का ढोल बजाने वालों को शायद पिलखुवा की मोदीनगर रोड पर स्थित अर्जुन नगर की यह तस्वीर दिखाई नहीं दी। या यू कहें कि इस तस्वीर को देखकर आंखे मूंद ली। नाले में गंदगी भरी होने से स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है। जिम्मेदार लोगों के प्रति गुस्सा है। पुरुष हो या महिला सभी में गुस्सा पनप रहा है।

नाले में गंदगी इस कदर भरी पड़ी है कि इसका पानी गलियों में, घरों में पहुंच रहा है। घरों में सीलन आ रही है। पानी के साथ-साथ गंदगी और सांप-बिच्छू भी लोगों के घरों में घुस रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र की गलि में कई बार सांप निकल चुके हैं लेकिन स्थानीय लोगों की इस परेशानी को देखने के लिए कोई नहीं आता।

नाले में गंदगी इस कदर भरी हुई है कि इसमे मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बीमारी का नया पता बना यह नाला स्वास्थ्य विभाग की नजरों से भी दूर है। डेंगू के प्रकोप के बीच इस नाले से लोग बीमार पड़ रहे हैं लेकिन इनकी सुध लेने वाले ही कोई नहीं है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले तो नाले का पानी घरों में भर जाता था लेकिन लोगों ने खुद ही अपने पैसों से नाले की दीवार बनवाई है जिससे थोड़ी राहत उन्हें मिली है। नगर पालिका परिषद की लापरवाही से लोगों में बेहद आक्रोश है। दुकानों के बाहर नाले का पानी और गंदगी जमा होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। यहां तक की रोजगार पर भी इसका काफी असर पड़ रहा है।

पिलखुवा के मौहल्ला अर्जुन नगर में अव्यवस्थाओं का जबरदस्त बोलबाला है। पिछले दो वर्षों से यहां नाले और सड़क किनारे पड़ी गंदगी से लोग बेहद परेशान हैं। ऐसा न हो कि जनता की समस्याओं को अनदेखा करने वालों को जनता ही नजरअंदाज़ करदे। जनता के पैसे से विकास गिनाने वालों से ही जनता अब हिसाब मांग रही है।








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!