
पिलखुवा: कांवी में नाले की जेसीबी से हुई सफाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के गांव कांवी में नाले में पानी ओवरफ्लो हो गया जिसकी वजह से आसपास के खेतों में पानी जाने लगा। ग्रामीणों की शिकायत के बाद ग्राम प्रधान ने नाले को जेसीबी मशीन की सहायता से साफ कराया। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि गांव कांवी के लोगों का कहना है कि क्षेत्र से गुजर रहा एक नाला ओवरफ्लो हो गया। गंदगी जमा होने की वजह से पानी निकलने में समस्या उत्पन्न हो गई। लोगों ने मामले में नाले की सफाई की मांग उठाई जिसके पश्चात मंगलवार की रात नाले को जेसीबी मशीन लगाकर साफ कराया गया। इसके बाद पानी की निकासी हो सकी और आसपास भरे पानी का स्तर कम हो गया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































