
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कस्तला में सोमवार को पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ। एक युवक तो हाथ में पिस्तौल लेकर सड़क पर गाली-गलौज करने लगा। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रवासियों में भी दहशत की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार का है जब गांव कस्तला में पैसों के लेनदेन में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान क्षेत्र में दहशत की स्थिति बन गई। इसके बाद एक युवक तो हाथ में हथियार लेकर सड़क पर उतर गया और गाली-गलौज करने लगा जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्षेत्रवासियों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।




























