पिलखुवा: दो पक्षों में हुआ विवाद, आठ घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव देहपा में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मार पिटाई हुई। मारपीट में दोनों पक्षों की महिला समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्षों ने कोतवाली में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
गांव देहपा में शनिवार की दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने मामला शांत कराया लेकिन शाम को एक बार फिर से गाली-गलौज शुरू हो गया और देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। इस दौरान जमकर गाली गलौज हुआ और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर हमला किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले की जांच जारी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























