
पिलखुवा: दंडवती कर शिव मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में शिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। पिलखुवा क्षेत्र के गांव दहेपा में स्थित शिव मंदिर में भी बड़ी संख्या में शिव भक्त मंदिर पहुंचे जिन्होंने भगवान भोले का जलाभिषेक व दुगधाभिषेक किया। इस अवसर पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रही। कुछ श्रद्धालु दंडवती कर मंदिर पहुंचे और अपनी आस्था का परिचय दिया।
सुरक्षा की दृष्टि से धौलाना एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, पिलखुवा क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने पुलिस बल के साथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हो गया जिन्होंने भगवान भोले का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भक्तों ने भगवान भोले को शहद, दूध, जल, दही, भस्म, फल, फूल, मिठाई, धतूरा आदि चढ़ाया और उनका आशीर्वाद लिया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर




























