हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। ऐसे में पिलखुवा नगर पालिका परिषद के करीब ढाई करोड़ रुपए से होने वाले शहर के नए विकास कार्य रुक गए हैं। इनमें कुछ कार्य की टेंडर प्रक्रिया तो पूरी हो चुकी है लेकिन कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। अब सभी कार्य चुनाव के बाद ही शुरू हो पाएंगे बल्कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने वाले दिन ही एमआरएफ सेंटर के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई है जबकि नाला, बच्चा पार्क बनाए जाने की टेंडर प्रक्रिया अभी तक पूर्ण नहीं हो पाई है। अब शेष सभी कार्य लोकसभा चुनाव के बाद ही शुरू हो पाएंगे।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर



























