
👁 0 views Views
पिलखुवा: दिल्ली एटीएस कांस्टेबल की कार हादसे का शिकार, सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सोमवार को दिल्ली एटीएस में तैनात कांस्टेबल प्रशांत सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान गाड़ी और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा भी चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली एटीएस में कांस्टेबल के पद पर तैनात प्रशांत सड़क हादसे के दौरान मामूली रूप से चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

































