
पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अचपलगढ़ी निवासी ओमवीर पुत्र समय सिंह कोरी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह होलिका के पास सोमवार की रात को खड़ा था। तभी कुछ लोग आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके सिर पर प्रहार किया जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ओमवीर ने बताया कि आरोपी आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मार पिटाई की। आरोपियों ने इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट के दौरान पीड़ित के सिर पर चोट आई है। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हो गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010































