
पिलखुवा: सिलेंडर, इनवर्टर, बैट्री चोरी, सवा लाख का नुकसान
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्रतिष्ठान से ताला काट कर चोरी का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि खेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में ब्रदर्स लैंड नाम के प्रतिष्ठान में चोरों ने धावा बोला। पवन तोमर ने बताया कि दो दिन से चौकीदार नहीं था। जब शनिवार की सुबह वह पहुंचे तो देखा कि ताले कटे हुए थे। चोरों ने इनवर्टर, बैटरी, समरसेबल, डायनुमा, सिलेंडर आदि सामान चुरा लिया और फरार हो गए। इस दौरान करीब सवा लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288

































