हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विभु बंसल ने बिजली के जर्जर तार और खंभे बदलने वाले ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ठेकेदार द्वारा नगर पालिका की 29 लाख रुपए से अधिक की 300 स्ट्रीट लाइटें चोरी करने का आरोप लगाया है। पालिक अध्यक्ष ने इस मामले में एक्सईएन मनीष कुमार यादव से फोन पर वार्ता कर शिकायत दर्ज कराई है। संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी बात चल रही है।
भारत सरकार की रिवैंप योजना और बिजनेस प्लान के अंतर्गत शहर में जर्जर जोरदार और खंबे बदलने के साथ ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जा रही है और नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं। पिलखुवा के चेयरमैन का कहना है कि खंभे बदलने वाले कर्मी ही अधिकांश लाइटों को उतार कर अपने साथ ले गए हैं जिससे राजस्व को नुकसान हुआ है। ऐसे में उन्होंने 29 लाख रुपए की 300 स्ट्रीट लाइटें चोरी करने का आरोप लगाया है।
वृंदावनम अमृतसरिया दा चस्का’ नए अंदाज में लेकर आए हैं चूरचूर नान व अमृतसरी छोले: 8218584166



























