पिलखुवा: नियमों को दरकिनार कर अवैध रूप से बेचा जा रहा केमिकल










Representative Image

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा में रहने वाले लोगों की जान पर आफत मंडरा रही है। दरअसल यहां खुलेआम केमिकल बिक रहा है। नियमों को दरकिनार कर लोगों की जान दांव पर रखकर यहां खुलेआम केमिकल बेचा जा रहा है जिससे चादर पर लगने वाले रंग को पक्का किया जाता है। ताज्जुब की बात तो यह है कि किसी के पास पिलखुवा में केमिकल बेचने का लाइसेंस नहीं है। उसके बावजूद भी यहां गली मोहल्लों में स्थित जनरल स्टोरों पर भी खुलेआम केमिकल बिक रहा है।


आपको बता दें कि घातक श्रेणी में शामिल केमिकल ऐनालिन का कारोबार भी धड़ल्ले से पिलखुवा में अवैध रूप से हो रहा है। कई मोहल्लों में छोटी-बड़ी दुकानों में यह केमिकल चोरी छिपे बेचा जा रहा है। वर्ष 2011 से पहले पिलखुवा में 12 व्यापारियों के पास केमिकल बेचने का लाइसेंस था जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया। फिलहाल किसी के पास केमिकल बेचने का लाइसेंस नहीं है क्योंकि केमिकल की बिक्री करने के लिए कड़ी प्रक्रिया से गुजरना होता है। फिलहाल पिलखुवा के मोहल्ला गांधी बाजार, शिवाजी नगर, परतापुर, जवाहर बाजार, भोलापुरी, छीपीवाड़ा, मोदीनगर रोड, रेलवे रोड पर खुलेआम केमिकल बेचा जा रहा है।

30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हापुड़ आगमन पर हार्दिक अभिनंदन








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!