पिलखुवा चेयरमैन ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद पिलखुवा के नवनिर्वाचित चेयरमैन विभु बंसल शपथ लेने से पहले ही हैंडलूम नगरी में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मैदान में उतर गए।
चेयरमैन विभु बंसल शनिवार को परिषद के वार्ड-9 में सहयोगियों के साथ पहुंचे और गली-गली घूम कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। चेयरमैन ने बताया कि उनका लक्ष्य हैंडलूम नगरी पिलखुवा को गंदगी रहित बनाना है। यदि कस्बा साफ रहेगा तो रोग कोसों दूर रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे कूड़ा-करकट इधर-उधर न फैंके और निश्चित स्थान पर ही डालें। सभी के सहयोग से पिलखुवा को स्वच्छ, साफ, सुंदर बनाया जा सकेगा।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























