
पिलखुवा: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में दिनदहाड़े किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि बुधवार को दोपहर में किशोरी घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव गालंद का संदीप मौके पर पहुंचा और उसे बहला-फुसला फुसला कर अपने साथ ले गया। आरोपी किशोरी को पास के जंगल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन घर लौटे तो किशोरी डरी सहमी मिली। पूछताछ में उसने पूरी घटना बताई जिसके बाद परिवार कोतवाली पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

































