
पिलखुवा: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में 27 जनवरी को 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।
स्वजन ने बताया कि 27 जनवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे किशोरी घर से निकली थी जो वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद जानकारी हुई कि मोहल्ला छिद्दापुरी का मनीष पीड़िता को अपने साथ ले गया। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
Mutual Fund SIP व Stock Market में इन्वेस्टमेंट सर्विस के लिए संपर्क करें:
Rishabh Verma
☎️ 9720669699
Add:- Arjun Nagar Delhi Road Hapur
























