
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में चार दिन पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।
गांव गालंद निवासी प्रदीप ने बताया कि उसकी गांव गालंद में ही मोबाइल की दुकान है। मामला 9 अप्रैल की रात का है जब वह दुकान का ताला लगाकर घर चला गया था जब 10 अप्रैल की सुबह वापस दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान की शटर का ताला टूटा हुआ था। दुकान से एक लाख रुपए के मोबाइल व लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरों ने चुरा लिया था। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































