
पिलखुवा: छात्रा से दुर्व्यवहार के मामले में कैंटीन संचालक समेत चार पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित भविष्य पब्लिक स्कूल में छात्र के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में पुलिस ने कैंटीन संचालक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। स्कूल ने पहले ही कैंटीन संचालक और उसकी पत्नी को सेवा से हटा दिया था।
कैंटीन संचालक सौरभ, उसकी पत्नी साक्षी पर छात्र से दुर्व्यवहार का आरोप था जिसके बाद निष्कासित दंपति व उसके स्वजन ने स्कूल प्रशासन को धमकाया और स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए स्कूल कैंटीन संचालक रहे सौरभ, उसकी पत्नी साक्षी, राजबाला और गगन पर मुकदमा दर्ज किया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

































