पिलखुवा: जबरन मकान खाली कराने के मामले में बसपा नेता पर मुकदमा












पिलखुवा: जबरन मकान खाली कराने के मामले में बसपा नेता पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की शमशाद रोड पर दो दिन पहले एक मकान को जबरन खाली कराने के मामले में एक युवती द्वारा ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया गया था। मामले में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर व बसपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बसपा नेता आबिद पर मुकदमा दर्ज किया है जो कि बसपा के टिकट पर नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।

शमशाद रोड पर स्थित आवासीय कॉलोनी की रहने वाली शबीना ने बताया कि बुधवार की रात को मोहल्ला मंडी के प्रॉपर्टी डीलर आबिद मलिक घर आया और गाली गलौज कर गेट खोलने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर उसने लातों से मारपीट की और भाई मुनव्वर को गोली मारने की धमकी तक दे डाली। जबकि मकान से आरोपियों का कोई लेना देना नहीं है। इसके पश्चात पीड़ित परिजन में से अक्षरा ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आगे लगाने का प्रयास किया था। इसी बीच उसकी आंख और मुंह में केरोसिन चला गया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अक्षरा को पास स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। साथ ही तैयारी के आधार पर पुलिस ने आबिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point











  • Related Posts

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    🔊 Listen to this व्यापार मंडल ने मनाई होलीहापुड, सीमन (ehapurnews.com):पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा हापुड में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश…

    Read more

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    🔊 Listen to this पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अचपलगढ़ी निवासी ओमवीर पुत्र समय सिंह कोरी ने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    जुआ खेलते दो दबोचे

    जुआ खेलते दो दबोचे

    आज दोपहर 3.20 बजे से प्रारम्भ होगा साल का पहला चंद्रग्रहण

    आज दोपहर 3.20 बजे से प्रारम्भ होगा साल का पहला चंद्रग्रहण

    हापुड़: शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

    हापुड़: शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खान खामनेई की मौत पर जताया विरोध

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खान खामनेई की मौत पर जताया विरोध
    error: Content is protected !!