हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के छिजारसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक गाड़ी, ट्रक और बस के बीच में फंस गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई। सिर्फ वाहन ही क्षतिग्रस्त हुए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बता दें कि ट्रक पर जल निगम लिखा हुआ है।
मामला पिलखुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 का है जब एक कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी अचानक मुड़ गई और वह पीछे से आ रही रोडवेज बस से जा भिड़ी। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई, राहगीर इकट्ठा हुए और किसी तरह कार में सवार युवक का हाल जाना। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। मामले की जांच जारी है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























