
पिलखुवा: कार मैकेनिक पर हमला
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के देहपा पुलिया पर मंगलवार की सुबह कार मरम्मत की दुकान पर काम कर रहे मैकेनिक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पेचकस से मैकेनिक बिलाल निवासी आज़मपुर देहपा पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद आनन-फानन में बिलाल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिलाल मंगलवार को कार मरम्मत की दुकान पर अपना काम कर रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवक वहां पहुंचे और उन्होंने बिलाल पर हमला कर दिया। इस दौरान बिलाल की चीख सुन आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























