
पिलखुवा: मकान से टकराई गाड़ी, लाइव सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की शमशाद रोड पर रविवार की रात करीब 11:00 बजे के आसपास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान की दीवार से जा टकराई जिसका लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और गाड़ी की ओर दौड़े और चालक व अन्य कार सवारों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
मामला पिलखुवा की शमशाद रोड का है जब कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर जैसे ही शमशाद रोड पर पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान से जा टकराई। इस दौरान पीछे बैठा एक युवक गाड़ी से उतर कर चला गया जबकि आगे बैठे युवक का लोगों ने हाल जाना और चालक को बाहर निकाल कर उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































