हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौदा हिन्द्वान कट पर नगर पालिका परिषद की ट्रैक्टर ट्राली और दरोगा की बाइक की भिड़ंत हो गई। इस दौरान दरोगा घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक को हिरासत में ले लिया है।

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा भूप सिंह बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर किसी काम से हापुड़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बडौदा हिंदुवान कट पर पहुंचे तो बड़ौदा की तरफ से नगर पालिका परिषद की ट्रैक्टर ट्राली अचानक आ गई जिससे बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान दरोगा भूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक रविकांत को हिरासत में ले लिया है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























