
पिलखुवा: खुले नाले में गिरे बाइक सवार, सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के गांधी बाज़ार में स्थित खुले नाले रविवार की शाम करीब 6:00 बजे के आसपास एक बाइक खुले नाले में जा गिरी। बाइक पर दो मासूम सवार थे। आसपास मौजूद लोगों की सूझबूझ से दोनों को बचाया गया। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब 6:00 बजे के आसपास एक बाइक खुले नाले में गिर गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक सवार नाले में झटपटाने लगे। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बाइक सवारों को बचाया और बाइक को बाहर निकाला। यह घटना कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651




























