
पिलखुवा: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के धौलाना कट फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सतीश निवासी फरीदाबाद हरियाणा के रूप में हुई है जो फिलहाल निजामपुर में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सतीश रविवार को बाइक पर सवार होकर हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रहा था। वह गलत दिशा में जा रहा था। तभी सामने से आए ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























