
पिलखुवा: टोल टैक्स के पास अज्ञात हमलावर ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित टोल प्लाजा के पास एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी। फायरिंग से सनसनी मच गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का है जब पिलखुवा के मोहल्ला साकेत के रहने वाले वीरपाल सैनी टोल के पास फास्टटैग का काम करते हैं जो शनिवार को छिजारसी टोल प्लाजा के पास मौजूद थे। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने आकर उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वीरपाल सैनी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान दहशत की स्थिति बन गई। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020
























