
पिलखुवा: आठ माह की गर्भवती महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली 23 वर्षीय गर्भवती महिला की एक अस्पताल में उपचार के समय मौत हो गई। मृतका आठ महीने की गर्भवती थी। महिला की मौत से परिवार में कोहरा मच गया जिन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि परिजनों ने बाद में पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
बता दें कि मृतका को परेशानी हुई जिसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया और जांच शुरू कर दी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)



























