
पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर टोलककर्मी और कार सवारों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। ऐसे में गाड़ी के पीछे टोल टैक्स पर लंबी कतार लग गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद टोल बूथ पर पहुंचे लोगों ने गाड़ी को नि:शुल्क निकालने की मांग की तो उनकी भी कहासुनी हो गई। मौके से जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि पिलखुवा में टोल प्लाजा से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है जहां से जुड़ी एक वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सवारों की टोल कर्मियों से कहासुनी हो रही है। इस दौरान टोल टैक्स पर लंबी कतार लग गई। पीछे से आए लोगों ने इतनी देर लाइन में खड़े होने का विरोध किया। इसके बाद उनकी भी टोलकर्मियों से कहासुनी हुई।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216































