
पिलखुवा: टोल के जाम में अक्सर फंसती हैं एंबुलेंस
हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छजासी टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही प्रतिदिन सामने आती है लेकिन अधिकारी न जाने क्यों मामले में चुप्पी साधे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि टोल टैक्स से गुजरने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है लेकिन टोल कर्मियों के कान पर जू तक नहीं रेंगती। वह टोल टैक्स वसूली में लगे रहते हैं। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने जब एंबुलेंस को रोकने का विरोध किया तब जाकर टोल कर्मियों के पसीने छूट गए। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार का है जब एक एंबुलेंस जैसे ही पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंची तो एंबुलेंस जाम में फंस गई। एंबुलेंस के आगे कुछ गाड़ियां थी। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनानी शुरू की जिसके बाद टोल कर्मियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को जाने दिया। एंबुलेंस के आगे खड़े वाहन खड़े थे। जाम में एंबुलेंस के फंसने से लोगों ने बेहद नाराजगी जाहिर की है और मामले में टोल कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























