हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के बजरंगपुरी में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे की जानकारी मिलने पर नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। सूचना सही मिलने पर उन्होंने बुलडोजर के माध्यम से जमीन को समतल कराया। आपको बता दें कि यहां पर स्वच्छ पेयजल योजना के अंतर्गत दो ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे।

क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति मिले इसके लिए नगर पालिका ने अमृत योजना टू पेयजल पुनर्गठन योजना के अंतर्गत 48 करोड़ 52 लाख रुपए की कार्य योजना शासन को भेजी थी जिसे स्वीकृत होने के बाद इस योजना के अंतर्गत मोहल्ला बजरंगपुरी में नगर पालिका की जमीन पर ओवरहेड टैंक बनाए जाने थे। सूचना मिली कि कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया है जिसके बाद अधिकारियों ने बुलडोजर की सहायता से कार्रवाई की।
विशाल किताब घर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें प्राइवेट बुक्स : 9528182700, 9457100571




























