हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नयागांव के जंगलों में एक युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक पर आरोप था कि वह मेरठ के हस्तिनापुर में हुई गर्भवती महिला और उसके बेटे की हत्या में शामिल था। मेरठ पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि इसी बीच आरोपी ने गुरुवार को गांव के जंगल में जाकर खुद को गोली मार ली। घटना के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि मेरठ के हस्तिनापुर की रामलीला ग्राउंड कॉलोनी निवासी संदीप कुमार बिजनौर के जलीलपुर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर है जिनकी गर्भवती पत्नी और पांच साल का बेटा मेरठ स्थित घर में मौजूद थे जिनकी बदमाशों ने हत्या कर दी और लाखों के जेवरात, नकदी व स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार को संदीप जब घर पहुंचे तो घर का ताला लगा हुआ था। संदीप किसी तरह घर में दाखिल हुए तो देखा कि कमरे के अंदर पत्नी शिखा और बेटे रुद्रांश का शव बेड के अंदर था। घर से 14 लाख रुपए की ज्वेलरी, ढ़ाई लाख की नकदी, स्कूटी गायब थी। हत्या के बाद मेरठ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मामले में नोएडा के होशियारपुर निवासी संदीप के बहनोई हरीश को गिरफ्तार कर लिया।
जनपद के पिलखुवा निवासी रवि पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगा जिसके बाद पुलिस ने रवि की गिरफ्तारी के लिए उसके आवास पर देर रात दबिश डाली। बताया जा रहा है कि रवि ने गुरुवार को गांव के जंगलों में जाकर खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रवि हरीश के बहनोई का भाई था। मेरठ पुलिस मामले में हरीश को पहले ही गिरफ्तार कर लूटी गई ज्वेलरी, नकदी व स्कूटी बरामद कर चुकी है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS





























