
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन /रियाज़ अहमद(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पिलर नंबर-76 के पास एलिवेटेड रोड के नीचे रविवार को सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति जैसे ही पिलर नंबर-76 के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ





























