
हापुड़, सीमन/पंकज कश्यप (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान का प्रयास शुरू किया।
मामला शनिवार का है जब लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा देखा। बताया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है। मृतक सुनने और बोलने में असमर्थ था। इसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पिलखुवा क्षेत्र के मौहल्ला कृष्ण गंज निवासी लोकेश ने बताया कि उनका पुत्र अमित जो जन्म से सुनने व बोलने में असमर्थ था। किसी कारण रेल की पटरी पर पहुंच गया जो ट्रेन की चपेट मे आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि परिवार में मृतक अमित दूसरे नम्बर का पुत्र था। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में हडकम्प मच गया। वही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601































