
👁 0 views Views
पिलखुवा: पानी की पाइपलाइन फटने से उठा तीन फीट ऊंचा फव्वारा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखवा के आर्य नगर में बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे पानी की पाइपलाइन फटने से अचानक तीन फीट ऊंचा फव्वारा बन गया। पानी का प्रेशर इतना अधिक था कि आसपास के इलाके में पानी भर गया। साफ पानी की बर्बादी देख लोगों ने नाराजगी ज़ाहिर की है।
मामला बुधवार का है जब पिलखुवा के आर्य नगर में पानी की टंकी के पास पाइपलाइन फट गई। पानी का दबाव इतना अधिक था कि तीन फीट ऊंचा पानी का फव्वारा बन गया। चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया। लोगों ने पानी की बर्बादी पर गंभीरता जताई है।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020

































