👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के शिवाजी नगर स्थित पानी की टंकी पर ट्रॉली के कटे हुए पुर्जे मिलने पर कई सवाल उठ रहे हैं। शिवाजी नगर टंकी पर मौजूद कर्मचारी ने पिलखुवा नगर पालिका परिषद के कुछ कर्मियों पर ट्रॉली को कटवाने का आरोप लगाया है। यह ट्रॉली कहां से आई और किसकी है? यह जांच में ही पता चलेगा लेकिन सरकारी पानी की टंकी पर इस तरह कटी हुई ट्रॉली मिलना चिंताजनक है।
आरोप है कि नगर पालिका पिलखुवा के कुछ कर्मचारी एक ट्रॉली लेकर पिलखुवा के शिवाजी नगर स्थित पानी की टंकी पर पहुंचे और सरकारी टंकी पर मौजूद कर्मचारी पर ट्रॉली काटने का दवा बनाया। इसके बाद ट्रॉली को काट दिया। टंकी के पास जमीन पर पड़े पुरजो की वीडियो वायरल हो रही है। मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए।





























