
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद की संपत्ति पर कुछ असामाजिक तत्व कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद पिलखुवा की टीम जब बुलडोजर लेकर पहुंची तो कब्जा करने का प्रयास करने वालों ने ही पालिका कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। अतिक्रमण कर कब्जा करने वालों के खिलाफ पिलखुवा नगर पालिका के अधिकारियों को मुकदमा दर्ज कराना चाहिए।
बताते चलें कि पिलखुवा नगर पालिका की क्षेत्र में तालाब की भूमि है जिस पर कुछ नेता कब्जा करने की तैयारी कर रहे हैं। शनिवार को सरकारी संपत्ति पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया था। इसके बाद एक बार फिर रविवार को नगर पालिका का बुलडोजर पहुंचा तो कुछ लोग बुलडोजर देखकर भड़क गए। यह प्रकरण पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मामले की जांच कर कब्जा करने का प्रयास करने वालों पर मुकदमा पंजीकृत होना चाहिए।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244





























