
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार की रात अज्ञात वाहन ने वैगनआर गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान वेगनर गाड़ी डिवाइडर कूद कर दूसरी ओर पहुंच गई जिससे अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। इस दौरान हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में गाड़ी को साइड कराया और यातायात व्यवस्था को संभाला।
एक वैगन आर गाड़ी जैसे ही पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पहुंची तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने वेगनआर गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान वेगनर गाड़ी अनियंत्रित हो गई जिसकी रफ्तार इतनी बढ़ गई कि वह डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पहुंच गई। सामने से आ रहे वाहनों के चालक ने किसी तरह वाहनों को बचाया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार लोगों का हाल जाना। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।























