
पिलखुवाः गाड़ी व छोटे हाथी की भिंड़त
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद के पास शुक्रवार को छोटा हाथी वाहन व गाड़ी की भिड़ंत हो गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। दो लोंगों को घायल होने की सूचना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल पहुंचाया और वाहनों को हाईवे से हटाया।
मामला शुक्रवार का है जब एक छोटे हाथी और गाड़ी में भिड़ंत हो गई इस दौरान छोटा हाथी पलट गया। हादसे में चीख पुकार मच गई। वाहन क्षतिग्रस्त हो गए यातायात अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने मामले में घायलों को अस्पताल भेजा।
























