
पिलखुवा: 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती अपने घर के कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी मिली। उसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने किशोरी को उपचार देना शुरू किया लेकिन तभी उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला बुधवार की रात का है जब एक किशोरी अपने कमरे में गई। काफी देर तक वह बाहर नहीं आई। जब परिजनों ने पुकारा तो कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि नाबालिग किशोरी जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























