पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच










पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाज सेवा और जन-कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, ‘VS न्यू लाइफ फाउंडेशन’ द्वारा रविवार को स्थानीय रामलीला मैदान में तीन दिवसीय ‘मेगा हेल्थ चेक-अप एवं रक्तदान शिविर’ का शुभारंभ किया गया। शिविर के अंतिम दिन रविवार को 600 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया जबकि रविवार को 40 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया जबकि पहले दिन भी लोगों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संतोष हॉस्पिटल गाजियाबाद के विशेषज्ञों ने संभाली कमान: इस विशाल शिविर में मेडिकल पार्टनर के रूप में संतोष हॉस्पिटल, गाजियाबाद की विशेषज्ञ टीम ने अपनी सेवाएं दीं। टीम में जनरल फिजिशियन, जनरल सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ (Paediatrician), नाक-कान-गला विशेषज्ञ (ENT) और नेत्र रोग विशेषज्ञ (Ophthalmologist) शामिल रहे। डॉक्टरों ने न केवल मरीजों की गहनता से जांच की बल्कि उन्हें उचित परामर्श भी दिया। कैंप में आए बुजुर्ग मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर और ईसीजी जैसी महंगी जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं और उन्हें संस्था की ओर से मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। रक्तदान महादान: युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा: स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ, गौतम बुद्ध नगर चैरिटेबल ब्लड बैंक (Gautam Budh Nagar Charitable Blood Bank) के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। पिलखुवा के युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदाताओं को संस्था की ओर से ‘डोनर कार्ड’ और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे वहां का माहौल सेवाभाव से भर गया। आयोजकों का कथन: संस्था के अध्यक्ष कादिर ने बताया कि, “हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है। जहां अंतिम दिन 600 मरीजों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि क्षेत्र में ऐसे आयोजनों की कितनी आवश्यकता है।

डिज़ाइनर ज्वेलरी खरीदने व किराए पर लेने के लिए संपर्क करें: 9760901425, 9084084813








  • Related Posts

    गुंडों के हमले में ग्रामीण युवक घायल

    🔊 Listen to this गुंडों के हमले में ग्रामीण युवक घायल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के गांव लड़हरा में एक युवक पर गुंडों ने हमला कर…

    Read more

    दबंगों ने नाली सफाई में जुटे युवक को पीटा

    🔊 Listen to this दबंगों ने नाली सफाई में जुटे युवक को पीटा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मामला कुछ भी हो, परंतु दबंग अपनी दबंगई दिखाई बिना बाज नहीं आता है…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुंडों के हमले में ग्रामीण युवक घायल

    गुंडों के हमले में ग्रामीण युवक घायल

    दबंगों ने नाली सफाई में जुटे युवक को पीटा

    दबंगों ने नाली सफाई में जुटे युवक को पीटा

    कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा हाउस अरेस्ट

    कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा हाउस अरेस्ट

    नेत्र रोगियो का निशुल्क परीक्षण

    नेत्र रोगियो का निशुल्क परीक्षण

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान
    error: Content is protected !!