
👁 0 views Views
पिलखुवा: 512 भवनों पर एक करोड़ का टैक्स बकाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पिलखुवा नगर पालिका ने संपत्ति कर बकाया राशि जमा ना करने वाले 512 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है इन 512 भवन स्वामियों पर एक करोड रुपए टैक्स बकाया है। 15 दिन में एक करोड़ रुपए बकाया राशि भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। बकाएदारों को भेजे नोटिस में स्पष्ट है कि यदि समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो संबंधित भवन मालिकों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust































