
👁 23 views Views
पिलखुवा: ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान पिलखुवा के मोहल्ला कृष्णगंज के रहने वाले 50 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है जो चंडी मंदिर फाटक के पास किसी कार्य से गए थे।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में मातम पसरा है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020




























