
पिलखुवा: 30 सड़कों का होगा निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा। नगर पालिका की ओर से क्षेत्र के वार्ड संख्या छह से लेकर 13 तक में करीब 30 सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए करीब दो करोड़ रुपये के टेंडर निकाले गए हैं। 15वें वित्त और अवस्थापना निधि के अलावा राज्य वित्त से यह कार्य होंगे। इससे इन मोहल्लों की 10 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। पिलखुवा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि पालिका की ओर से टेंडर निकाले गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926
























