Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 2156 आवास बनेंगे। प्रथम चरण में धौलाना रोड पर 956 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनेंगे। इन्वेस्टर समिट में आए प्रस्ताव के चलते ईडब्लूएस फ्लेटों का निर्माण शुरू कर दिया है। कंपनी जनपद हापुड़ में 510 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। नक्शा आदि पास होने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रथम चरण में पिलखुवा के धौलाना रोड पर चार लाख फुट भूमि पर 956 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। गाजियाबाद की फर्म यूरेका बिल्डर ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। 510 करोड रुपए की लागत से इस योजना के प्रथम चरण में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए फ्लैट बनाए जा रहे हैं। कंपनी ने चार लाख वर्ग फुट में धौलाना रोड पर ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया है।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700


























