
पिलखुवा: जंगल में ले जाकर 15 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली नाबालिग को एक व्यक्ति ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी स्कूल की छात्रा है।बुधवार को वह किसी कार्य से घर से गई थी। देर शाम वापस नहीं लौटी तो उसे तलाशा तो पता चला कि एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया। पीड़िता रोती-बिलखती घर पहुंची और आपबीती बताई। परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई जिन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

































