👁 0 views Views
पिलखुआ पुलिस ने करिश्मा कर दिखाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना पिलखुआ पुलिस ने गुमशुदा एक अबोध बालिका को मात्र चार घंटे में खोज निकाला और परिवार को सौंप दिया।पिलखुआ पुलिस को मंगलवार की शाम सूचना मिली कि एक तीन साल की एक बच्ची खेलते समय इधर उधर चली गई है और काफी खोजने के बाद भी नहीं मिली है।पिलखुआ पुलिस ने परिवार जन को ढांढस बधाया और ऑपरेशन स्माइल अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा मासूम बच्ची को अथक प्रयास के बाद मात्र 04 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पीड़ित परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























