👁 0 views Views
हापुड़,सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): सोमवार को हापुड़ में यह अफवाह फैल गई कि लाकडाउन पूरी तरह समाप्त हो गया है। लाकडाउन समाप्त मानकर बड़ी संख्या में लोग घरों से पैदल, दुपहिए वाहनों व कारों से सड़कों पर निकल आए। सड़कों पर अचानक उमड़ी भीड़ को देखकर पुलिस भी असमंजस में पड़ गई और पक्का बाग, अतरपुरा चौपला, तहसील चौपला व मेरठ तिराहा पर पुलिस मुस्तैद हो गई। पुलिस ने वाहनों की चैकिंग शुरु कर दी। बेवजह घरों से निकले लोगों को वापिस भेजा गया और ट्रैफिक रूल व कोविड-19 गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों को चालान कर सबक सीखाया गया।
हापुड़ में पहली बार खरीदें सर्वाइकल और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए Specially Design गद्दे एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ: 8449620229





























